कमजोरी के लिए कौन सा सूप अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:54

कमजोरी दूर कर ताकत बढ़ाता है 'बोन सूप'-

​1. प्रोटीन और कैल्‍शियम का खजाना

आपको बता दें कि बोन सूप के अंदर कैल्शियम मैग्नशियम, फॉस्फोरस के अलावा बहुत से अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। इसके अलावा हड्डियों से तैयार किए गए इस सूप में संयोजी ऊतक यानी कनेक्टेड टिशूज और कोलेजन भी होता है। कोलेजन पकाने के बाद जेलेटिन में बदल देता है। आपको बता दें कि जेलेटिन शरीर को अमीनो एसिड पहुँचाता है जो की प्रोटीन का निर्माण खंड है।

​2. होती है आयरन, जिंक, विटामिन की भरमार

बोन सूप के अंदर आपको आयरन, जिंक, विटामिन A, विटामिन K, फैटी एसिड, मैंगनीज भी होता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो मानते हैं कि इन सभी तत्वों को ग्रहण करने और पचाने के लिए बोन सूप एक बेहतर विकल्प है। वही अगर आप बोन सूप तैयार करने के लिए कुछ और सब्जियां या अन्य तत्व डालते है, तो यह इसके पोष्टिकता को और बढ़ा देगा।

​3. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

हमारी रोजाना की गतिविधियों में जोड़ों पर दबाव पड़ता रहता है और वह अधिक मात्रा में इस्तेमाल होने के कारण तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में बोन का सूप जोड़ों को तनाव और होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।। दरअसल बोन सूप जिलेटिन का एक अहम श्रोत है जो जोड़ों के लिए जरूरी कहा जाता है।

​4. ओस्टियोआर्थराइटिस के मरीज करें सेवन

अगर आप पहले से ही ओस्टियोआर्थराइटिस के मरीज हैं तो भी बोन सूप आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। दरअसल 2016 में पोषण जर्नल में एक अध्ययन किया गया। जिसमें ऐसे लोगों को भी बोन सूप का सेवन कराया गया जिन्हे पहले से ही ओस्टियोआर्थराइटिस है या उनमें इससे जुड़े कोई लक्षण है। अध्ययन के बाद इन मरीज़ों के घुटनों में दर्द, कठोरता जैसी समस्याओं से राहत मिल गई।

​5. आंत्र संबंधित रोगो में

अगर आप भी आंत्र से संबंधित किसी प्रकार के रोग से पीड़ित हैं तो बोन सूप आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा बोन सूप के अंदर अमीनो एसिड भी पाया जाता है जो आपकी पाचन क्रिया को सुधार सकता है। साथ ही इसमे ग्लूटामाइन नामक तत्व भी बेहद फ़ायदेमंद रहता है।

​6. नींद को करे बेहतर

नींद को बेहतर करने में अमीनो एसिड एक अहम भूमिका अदा करता है। इस से संबंधित साल 2015 में न्यूरोप्सिकोफार्माकोलॉजी ने अपने अध्ययन में भी इस बात का जिक्र किया है। इसमें बताया गया है कि नींद में सुधार करने के लिए एमिनो एसिड ग्लाइसिन एक चिकित्सीय तरीका है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले हड्डियों का शोरबा यानी बोन सूप का सेवन करते हैं तो यह ना आपको बेहतर सोने में मदद करेगा। बल्कि आप सुबह तरो ताजा हो कर उठेंगे।

​7. वजन कम करने में कारगर

वजन कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए भी बोन सूप एक बेहतरीन उपाय है। साल 2017 में जर्नल ऑफ रेनल न्यूट्रिशन के एक अध्ययन में यह बताया गया है कि बोन सूप चिकन सूप से कही ज्यादा फ़ायदेमंद रहता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है।

इसके सेवन से आप लंबे समय तक पेट भरा महसूस करते और उल्टा सीधा खाने से बचे रहते हैं। इस तरह से यह आपका वजन कम करने में मदद करता है। अगर आप अपनी डाइट में अधिक मात्रा में प्रोटीन शामिल करना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो आप बोन सूप का सेवन कर सकता है।

​8. बोन सूप बनाने का तरीका

धीमी आंच पर बना बोन सूप आपके लिए अधिक उपयोगी हो सकता है। इसके लिए आप चाहें तो आप घर पर भी बोन सूप तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी।

बोन सूप की सामग्री

3 लीटर पानी
20 ग्राम
1 से 2 किलो हड्डियां और टिशूज

बनाने की विधि

इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में बताई गई सारी सामग्री डालें और इसे धीमी आंच पर पकने दें। अब इसे ठंडा होने के बाद इसे छोटे बाउल में डाल कर फ्रीज के अंदर रख दें।अब आपको जब भी इसका सेवन करना हो तो आप अपने अनुसार इसका सेवन करते रहें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info